प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
PM Kisan Samman Nidhi Yojna

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई कई महत्वाकांक्षी एवं कल्याणकारी योजनाओ में से एक है. PM Kisan Samman Nidhi Yojna की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 24 फरवरी, 2019 को किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है, देश के छोटे और गरीब किसानों को आर्थिक रूप से मदद करते हुए उन्हें सशक्त बनाना। इसके साथ ही यह योजना किसानों की आय में स्थिरता लाने, खेती के शुरुआती खर्चों में सहायता करने और उन्हें सूदखोरों एवं साहूकारों पर निर्भर होने से बचने हेतु लाया गया है.
इस योजना में वैसे सभी किसान जो इस PM Kisan Samman Nidhi Yojna के लिए पात्रता रखते है, को खेती से जुड़े विभिन्न खर्चों में सहायता देने के लिए प्रतिवर्ष ₹ 6,000 (छः हजार) की वित्तीय मदद प्रदान करने का प्रावधान है. ₹ 6,000 (छः हजार) की ये राशि गरीब किसानो को एक साथ नहीं दिया जाता है, बल्कि उनको ये राशि ₹2,000 की तीन समान किस्तों में दी जाती है. ये राशि किसानो को cash या cheque के माध्यम से नहीं दिया जाता, बल्कि गरीब किसानो के बैंक खाता में सीधे ये राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजा जा रहा है। ऐसा करने का एक बहुत बड़ा फायदा ये भी है की इससे किसी भी तरह के बिचौलियों, दलाल अथवा धोखाधड़ी की सम्भावना भी समाप्त हो जाती है।
वर्तमान समय में PM Kisan Samman Nidhi Yojna पूरे भारत में लागू है और पूरे भारत के लाखों-करोड़ों गरीब किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास उनका आधार कार्ड, बैंक खाता और भूमि से जुड़े जरुरी कागजात होना अति आवश्यक है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojna Status – 22nd क़िस्त, लाभार्थी की सूची, 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojna) के अंतर्गत भारत सरकार के द्वारा अब तक 21वीं क़िस्त जारी किया जा चूका है। 21वीं क़िस्त भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 19 नवंबर, 2025 को जारी किया गया था। 21वीं क़िस्त में देशभर के करीब 9 करोड़ से अधिक गरीब किसानों के बैंक खातों में ₹ 2,000 (दो हजार) सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजे गए थे। अब भारत से सभी किसान 22वीं क़िस्त का इंतजार कर रहे हैं.
PM Kisan Samman Nidhi Yojna की 21वीं किस्त भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 19 नवंबर, 2025 को कोयंबटूर, तमिलनाडु से जारी किया गया। इससे हमारे देश भर के करीब 9 करोड़ गरीब किसानों के पास उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे लगभग 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया गया है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojna की 22वीं किस्त की लिस्ट, भारत सरकार के द्वारा अभी जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 22nd क़िस्त, लाभार्थी की सूची भारत सरकार के द्वारा जनवरी से मार्च, 2026 के बीच या ये कहे की ये मुख्य रूप से फरवरी, 2026 में या उसके अंत तक जारी किये जाने की सम्भावना है, परन्तु यह तिथि केवल अनुमान के आधार पर आधारित है। भारत सरकार द्वारा अभी तक फाइनल तारीख जारी नहीं हुई है। 22nd क़िस्त, लाभार्थी की सूची की आधिकारिक घोषणा रिलीज़ से कुछ दिन पहले ही किया जाता है.
📍 Note :- भारत सरकार के द्वारा अभी तक 22वीं क़िस्त की आधिकारिक रिलीज़ तारीख की घोषित नहीं की गई है।
22वीं क़िस्त की रकम किन-किन किसानों को नहीं मिलेगी?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो PM Kisan 22वीं क़िस्त उन्हीं किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर होगी जिनकी सभी जरूरी मान्यता (verification) सही ढंग से पूरी हुई है। जिन किसानों ने ज़रूरी औपचारिकताएँ समय रहते पूरी नहीं की हैं, उन्हें 22वीं क़िस्त नहीं मिल सकती है।
👉 वैसे सभी किसान जिन्होंने अपना e-KYC पूरा नहीं ❌ किया है.
- सभी किसानों के लिए e-KYC (विद्युत पहचान सत्यापन) करना अनिवार्य है. ध्यान रहे अगर आपने e-KYC पूरा नहीं कराया है, तो आपकी किस्त अटक सकती है और 22वीं किस्त आपको नहीं मिलेगी।
👉 वैसे सभी किसान जिन्होंने अपना आधार नंबर को बैंक से लिंक नहीं ❌ किया हुआ है.
- PM Kisan योजना में आधार कार्ड को आपके बैंक खाते से लिंक करना आवश्यक है। अगर आधार लिंकिंग अधूरी है, तो भी आपको लाभ का भुगतान नहीं मिलेगा।
👉 वैसे सभी किसान जिन्होंने अपने जमीन की जानकारी सही – सही नहीं ❌ दिया है.
- सभी किसानों जिनका नाम लाभार्थी सूची में नहीं है, जिन्होंने बैंक विवरण गलत डाली है, और भूमि रिकॉर्ड या other documents ठीक से दर्ज नहीं हैं
उन सभी भारतीय किसानो को PM Kisan Samman Nidhi Yojna की 22वीं क़िस्त तब तक नहीं मिलेगी, जब तक की वे आवश्यक डाटा को अपडेट नहीं करा लेते।
…तो आपको क्या करना चाहिए ?
अगर आप चाहते है कि PM Kisan Samman Nidhi Yojna की आपकी 22वीं किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे आपके बैंक खाते में प्राप्त हो, तो नीचे दिए गए सभी जरूरी कार्य समय रहते अवश्य पूरे करें :-
- अपको अपना e-KYC तुरंत पूरा करना चाहिए, क्योंकि इसके बिना 22वीं किस्त किस्त जारी नहीं की जायेगी।
- इस बात को आप दुबारा से जांच कर ले कि आपका आधार कार्ड बैंक खाते से सही तरीके से लिंक हुआ है या नहीं, अगर लिंक नहीं है तो उसे जितना जल्दी हो सके लिंक करा ले.
- आप ने अपना जो भी बैंक खता PM Kisan Samman Nidhi Yojna से जोड़ा है, वह बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए और उसमें कोई तकनीकी समस्या नहीं होनी चाहिए, नहीं तो आप का 22वीं किस्त किस्त आपके खाता में नहीं जा पायेगा।
- आप PM किसान पोर्टल पर अपना दर्ज किया गहा नाम, मोबाइल नंबर और बैंक विवरण दुबारा जांच ले।
- आप अपनी लाभार्थी स्थिति (Beneficiary Status) नियमित रूप से हमारे वेबसाइट से चेक करते रहें।
- यदि कोई त्रुटि दिखाई दे, तो उसे तुरंत नजदीकी CSC केंद्र या कृषि कार्यालय में जाकर ठीक कराएँ
इन सभी बातों का ध्यान रखने से आपकी किस्त रुकने या अटकने की संभावना समाप्त हो जाती है और आपको योजना का लाभ समय पर मिल जाता है।
Beneficiary Status कैसे देखें ?
अगर आपको PM Kisan Samman Nidhi Yojna के तहर मिलने वाली राशि का इन्तजार है, और आप ये जानना चाहते है कि इस बार आपको इस योजना के तहत मिलने वाला लाभ मिलेगा या नहीं तो इसके लिए आप को सब से पहले लाभार्थी स्टेटस और Beneficiary List देखने की जरुरत है, जिसकी प्रक्रिया NRDP के द्वारा निचे बताया गया है :-
- आपको सबसे पहले PM Kisan Samman Nidhi Yojna आधिकारिक वेबसाइट – https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है.
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके सामने PM Kisan Samman Nidhi Yojna का भारत सर्कार का ऑनलाइन पोर्टल खुल जाएगा.

- आपको यहाँ पर मौजूद ” Know Your Status ” पर क्लिक कर देना है .
- जैसे ही आप ‘Know Your Status’ पर क्लिक करेंगे तो आप के सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको अपना 11 अंको का रजिस्ट्रेशन नंबर (Enter Registration No.) एवं कैप्चा कोड (Captcha Code) डालना होगा ।
- इसके बाद आपको ” Get Mobile OTP ” पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे डाल देना है.
- इसके बाद आपके सामने PM Kisan Samman Nidhi Yojna के लाभार्थी की सूची आ जायेगी, जिसे आप देख सकते हैं।
⚠️ अगर आपका नाम सूची में नहीं दिख रहा है, तो सम्भवतः आपका e-KYC / Aadhaar-bank seeding / land records अपडेट नहीं हुआ है।
अपना खोया हुआ Registration No. कैसे देखें ?
बहुत से भारतीय किसानो के साथ ऐसा हुआ होगा की उनके पास उनका Registration No. पहले तो था, मगर अभी किसी कारणवश नहीं मिल पा रहा है या तो खो गया है. तो इस कारण आपको घबराने की जरुरत नहीं है. NRDP के द्वारा इसके लिए भी निचे उपाय बताया गया है, जिसे follow कर के आप अपना खोया हुआ Registration No. पुनः प्राप्त कर सकते है.
- इसके लिए आपको सबसे पहले PM Kisan Samman Nidhi Yojna आधिकारिक वेबसाइट – https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है.
- उसके बाद आपको यहाँ पर मौजूद ” Know Your Status ” पर क्लिक कर देना है .
- जैसे ही आप ‘Know Your Status’ पर क्लिक करेंगे तो आप के सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- यहाँ पर आप को ” Know Your Registration No. ” पर क्लिक कर देना है .

- जैसे ही आप ” Know Your Registration No. ” पर क्लिक करेंगे तो आप के सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- यहाँ पर आप अपने मोबाइल नंबर से या फिर आधार नंबर दोनों से ही अपना खोया हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration No.) खोज सकते हैं.
- सबसे पहले आपको यहाँ पर या तो मोबाइल नंबर या फिर आधार नंबर दोनों में से कोई एक चुन लेना है।
- उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर (Mobile Number) / आधार नम्बर (Aadhar Number) और एवं कैप्चा कोड (Captcha Code) डाल देना है.
- इसके बाद आपको ” Get Mobile OTP ” पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे डाल देना है.
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration No.) आ जाएगा, जिसे आप देख सकते हैं।
- आपको इसे ध्यान से कही नोट कर के रख लेना है, ताकि भविष्य में आपको ये काम आये.
अपने गांव या जिला का Beneficiary List कैसे देखें?
अगर आप अपने गांव या फिर जिला के लाभार्थियों का Benificiary List देखना चाहते है तो इसके लिए NRDP के द्वारा बेहद आसान स्टेप्स नीचे बताया गया है जिसका पालन करके आप बड़ी ही आसानी से Benificiary List आप देख सकते हैं .
- इसके लिए आपको सबसे पहले PM Kisan Samman Nidhi Yojna आधिकारिक वेबसाइट – https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है.
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर आपको“Farmers Corner” सेक्शन दिख जाएगा। आपको इस सेक्शन में जाकर ” Beneficiary List ” विकल्प पर क्लिक करना है।

यहां पर आपको अपने गांव या जिला से संबंधित निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी :–
- सबसे पहले आप अपना राज्य (State) चुने।
- उसके बाद अपना जिला (District) का चुनाव करें।
- फिर अपने तहसील / उप-जिला (Sub-District) का चुनाव करें।
- उसके बाद ब्लॉक (Block) चुनें।
- और सबसे आखिर में ग्राम पंचायत (Village) चुनें।

इन सभी का चुनाव करने के बाद आपको ” Get Report “ पर क्लिक कर देना है। जैसे ही आप पर क्लिक करेंगे, आपके सामने आपके गांव या फिर जिला के लाभार्थियों का Benificiary List आ जायेगा। इस लिस्ट में उन सभी किसानों का नाम है, जिन्होंने इस योजना के तहत पंजीकरण किया है और लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस लिस्ट में आपको लाभार्थी का नाम, पिताजी का नाम, गांव का नाम, और किस्तों की स्थिति दिखाई देगी। भारत सरकार के द्वारा समय-समय पर यह सूची नियमित रूप से अपडेट होती रहती है.

भारत सरकार के द्वारा कुछ किसानों को इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थी की सूची से बाहर कर दिया गया है। इसका मुख्य कारण है कि उन किसानों ने अपने बारे में जैसे उनका नाम, आयु, जमीन की विवरणी (खाता-खेसरा) में गलत जानकरी दी थी। अगर किसी कारणवश आप का नाम भी Benificiary List में नहीं आया है तो घबराने की जरूरत नहीं है, बाद में फिर से चेक कर सकते हैं। आप का नाम बाद में इस लिस्ट में जोर दिया जाएगा।
किसी भी किसान का e-KYC कैसे करें?
पीएम किसान योजना के तहत eKYC करने की प्रक्रिया:
- इसके लिए आपको सबसे पहले PM Kisan Samman Nidhi Yojna आधिकारिक वेबसाइट – https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है.
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर आपको ” Farmers Corner “ सेक्शन दिख जाएगा। आपको इस सेक्शन में जाकर ” e-KYC ” विकल्प पर क्लिक करना है।

- जैसे ही आप ‘ e-KYC ‘ पर क्लिक करेंगे तो आप के सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- यहाँ पर आपको अपना आधार नंबर (Aadhar Number) सही – सही भर देना है और उसके बाद ” Search ” पर क्लिक कर देना है।

- जैसे ही आप ‘ Search ‘ बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP (One Time Password) आएगा।
- आपको उस OTP को दिए गए सही स्थान पर सही – सही दर्ज कर देना है और पुनः ” Submit ” बटन पर क्लिक कर देना है .
- इसके बाद आपको अपना पूरा विवरणी सही – सही भर देना है. अंत में आपका e-KYC प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।
अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो क्या करें?
नजदीकी CSC (जन सेवा केंद्र) पर जाएँ
- इसके लिए आप को अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC – Common Service Center) पर जाना है। ये सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है। आप अपना आधार कार्ड अपने साथ लेकर ही जाए, नहीं तो आप का काम नहीं होगा। C.S.C ऑपरेटर आपके फिंगरप्रिंट (बायोमेट्रिक) के माध्यम से e-KYC पूरा कर देगा। इसके लिए आपका मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी नहीं होता है. मोबाइल आधार से लिंक न होने की स्थिति में CSC से e-KYC कराना सबसे बेहतर विकल्प है. e-KYC पूरा न होने पर किस्त रुक सकती है.
👉 ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत केंद्र पर ही जाएँ।
👉 हमेशा दलालों से सावधान रहें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर हैं:
📞 155261
📞 1800-115-526 (टोल फ्री)
📞 011-23381092
इसके अलावा किसान अपनी समस्या नजदीकी CSC (जन सेवा केंद्र) या कृषि विभाग कार्यालय में जाकर भी दर्ज करा सकते हैं।
